BJP ने बंगाल में चुनावी घोषणापत्र किया जारी, 6 माह में UCC और 1 करोड़ नई जॉब्स का किया वादा
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया है। बीजेपी ने घोषणापत्र में 6 महीने के अंदर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने, महिलाओं के लिए ₹3000 की मासिक सहायता योजना, गौ-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई और एक करोड़ नए रोज़गार सृजित करने का वादा किया। बंगाल में 23 व 29-अप्रैल को चुनाव होंगे।