मां को बीजेपी टिकट नहीं मिलने पर फूट-फूटकर रोए राजस्थान के ज़िला परिषद के पूर्व चेयरमैन
जयपुर ज़िला परिषद के पूर्व चेयरमैन विजय मीणा का भावुक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह मां मंजू मीणा को बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर रोते दिखे। उनका आरोप है कि जनहित मुद्दे उठाने के कारण मां का टिकट काटा गया है। गौरतलब है कि राजस्थान पंचायत चुनाव 23 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच होने हैं।