BJP ने मॉकड्रिल को लेकर जारी किया पत्र, कार्यकर्ताओं-नेताओं से की स्वयंसेवा की अपील
7 मई को रक्षा मॉकड्रिल से पहले बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं, नेताओं और सभी नागरिकों से स्वेच्छा से स्वयंसेवा करने की अपील की है। बीजेपी ने कहा, "इसके मुख्य घटकों में हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन को सक्रिय करना, हमलों के दौरान नागरिकों और छात्रों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को छिपाना शामिल है।"