BJP ने महाराष्ट्र विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केंद्रीय चुनाव समिति ने सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें बीजेपी नेता पंकजा मुंडे, योगेश तिलेकर, परिणय फुके, अमित गोरखे और सदाभाऊ खोत का नाम शामिल है। गौरतलब है कि विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 12 जुलाई को मतदान होगा।