BJP ने महिला आरक्षण बिल पर सत्र में शामिल होने के लिए अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया है। इसके तहत 16 से 18 अप्रैल तक चलने वाले संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के लिए सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। व्हिप में कहा गया है, "किसी भी सांसद को छुट्टी नहीं दी जाएगी।"