BJP ने वीडियो शेयर कर दिए ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों को 'नेस्तनाबूद करने के 9 सबूत'
बीजेपी ने X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सैन्य कार्रवाई से कथित तौर पर पाकिस्तान में मची तबाही का मंज़र दिखाया गया है। बीजेपी ने लिखा, "नेस्तनाबूद करने के 9 सबूत...उन्होंने (आतंकियों) मांग उजाड़ी थी...भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।" बीजेपी ने इसे 'पहलगाम आतंकी हमले का बदला' बताया है।