BJP ने विपक्ष की नकली संसद पर दी प्रतिक्रिया, कहा- हां, वोट चोरी में सच्चाई तो है
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष द्वारा मॉक पार्लियामेंट में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सांकेतिक महाभियोग प्रस्ताव पेश किए जाने को 'मज़ाक' बताया है। उन्होंने कहा, "हां...वोट चोरी में सच्चाई तो है। हिंदुस्तान में पहली वोट चोरी जवाहरलाल नेहरू ने की जिन्होंने सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करने वाले कांग्रेस नेताओं का वोट चोरी किया था।"