BJP ने शेयर की वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट, पूछा- 'जांच उनकी सहमति से हुई, इतना हंगामा क्यों?'
बीजेपी के अमित मालवीय ने ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट X पर शेयर करते हुए लिखा है, "जांच उनकी सहमति से हुई थी तो फिर इंतना हंगामा किस बात पर है?" रिपोर्ट में लिखा है, "मैं अपनी मर्ज़ी से मेडिकल टेस्ट करवा रहा हूं।" कई X यूज़र्स ने कमेंट करते हुए बताया कि यह रिपोर्ट 13 जुलाई की है।