कौन हैं नेविल रॉय सिंघम, जिन्हें भारत में 'रिजीम चेंज' की कोशिशों के लिए बताया जा रहा ज़िम्मेदार?
CBS न्यूज़ के मुताबिक, सिंघम 'पीपल्स फोरम' के प्रमुख फाइनेंसर हैं। यह न्यूयॉर्क स्थित वामपंथी विचारधारा वाला गैर-लाभकारी संगठन है, जो मज़दूर वर्ग और हाशिए पर के समूहों के लिए काम करता है। सिंघम IT कंसल्टिंग कंपनी 'थॉटवर्क्स' के संस्थापक हैं। वह श्रीलंकाई प्रवासियों के बेटे हैं। उनपर भारत में 'सत्ता परिवर्तन' की कोशिश का आरोप लगाया जा रहा है।