BJP ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी
बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। बीजेपी ने पेहोवा सीट पर कमलजीत अजराना के टिकट लौटाने के बाद जय भगवान शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के खिलाफ जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी, नारायणगढ़ से पवन सैनी और पुंडरी से सतपाल जाम्बा को टिकट मिला है।