BJP नेता की हत्या के विरोध में झारखंड बंद के दौरान मचा बवाल, सड़कों पर हुई आगजनी
बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में बीजेपी व सहयोगी पार्टियों ने आज (गुरुवार) झारखंड बंद का आह्वान किया है जिसका असर रांची मेें व्यापक रूप से दिख रहा है। बंद के दौरान जगह-जगह प्रदर्शन व सड़कों पर आगजनी की जा रही है। शहर में बस सेवा प्रभावित हुई है और कई नेता हिरासत में लिए गए हैं।