BJP नेता ने कल ही बता दी थी झारखंड चुनाव की घोषणा की तारीख, क्या सीन है?: ईसी से JMM
झारखंड के सत्तारूढ़ दल जेएमएम ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले X पर लिखा है, "झारखंड चुनाव समय से 1 माह पहले। कल भाजपा चुनाव प्रभारी ने कहा था- आज (मंगलवार) चुनावों की घोषणा होगी।" पार्टी ने लिखा, "और हुआ भी वही। सब सेट कर दिया है बॉस ने। क्या सीन है? @ECISVEEP कुछ कहिएगा?"