BJP नेता विनोद पर लगा वोटरों को ₹5 करोड़ बांटने का आरोप, BVA कार्यकर्ताओं ने घेरा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले बीजेपी नेता व राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर वोटरों को मुंबई के एक होटल में ₹5 करोड़ बांटने का आरोप लगा है। बहुजन विकास अघाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर हंगामा किया और मौके पर पहुंचकर उन्हें घेर लिया। हालांकि, इन आरोपों पर तावड़े ने कहा कि वह बैठक में शामिल होने आए थे।