'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साज़िश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में जारी हिंसा को लेकर अपनी ही बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि फरवरी 2025 में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बावजूद हिंसा क्यों नहीं रुकी? बीरेन ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कुछ नेताओं ने कांग्रेस के साथ मिलकर उन्हें पद से हटाने की साज़िश रची थी।