BJP बताए कि UP-MP में रेप केस के लिए कितनी जांच कमिटियां भेजीं?: कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कोलकाता के लॉ कॉलेज रेप केस को लेकर कहा है, "मैं बीजेपी से पूछना चाहती हूं कि उन्होंने (रेप के केस में) मणिपुर में फैक्ट फाइंडिंग कमिटी कब भेजी?" शमा ने सवाल किया कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में हुए रेप केसों के लिए इन राज्यों में बीजेपी ने कितनी फैक्ट फाइंडिंग कमिटियां भेजीं।