BJP में ही उठी मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग, उमा भारती बोलीं- देशवासियों को लज्जित किया
बीजेपी की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने X पर लिखा, ''विजय शाह जी की मंत्री पद से बर्खास्तगी एवं एफआईआर दोनों कार्रवाई तुरंत होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने पूरे देशवासियों को लज्जित किया है।"