BJP विधायक अग्निमित्रा पॉल को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, कोलकाता के अस्पताल में कराया गया भर्ती
पश्चिम बंगाल की 52 वर्षीय बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि अब उनकी हालत स्थिर है। अग्निमित्रा पॉल गुरुवार को हंगामे के बीच विधानसभा से लौटने के कुछ घंटे बाद ही बीमार पड़ गई थीं।