BJP सांसद की बहू की कार की टक्कर से MP में युवक की मौत, परिजन बोले- बहू चला रही थी कार
सीधी (एमपी) में बीजेपी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की बहू डॉ. बीना मिश्रा की कार से 2 अप्रैल को दो युवकों को टक्कर लगी थी जिनमें से एक की मौत हो गई है। परिजनों ने शव को सांसद के घर के बाहर रखकर चक्का जाम किया। उनके मुताबिक, गाड़ी बीना चला रही थीं जबकि एफआईआर ड्राइवर पर की गई है।