BJP सांसद ने ब्रिक्स समिट की AI तस्वीर की शेयर, कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए नेता भी आ रहे नज़र
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने X पर ब्रिक्स समिट की AI तस्वीर शेयर की जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। AI तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुई इनासियो लूला-दा-सिल्वा और ईरान के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी दिख रहे हैं। गौरतलब है, ब्राज़ीलाई राष्ट्रपति कार्यक्रम में आए नहीं और रईसी का निधन हो चुका है।