3 महीने मेहनत और 9 महीने खेलते हैं ताश: किसानों को लेकर बीजेपी सांसद जर्नादन मिश्रा
रीवा (एमपी) से BJP सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि वे साल में केवल 3 महीने मेहनत करते हैं, जबकि बाकी 9 महीने ताश खेलते हैं और राजश्री व शराब में समय बिताते हैं। BJP सांसद के इस बयान की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। उन्होंने गाय पालने की अपील भी की।