BLA ने घात लगाकर पाकिस्तानी आर्मी की बस को उड़ाया, 45 जवानों की मौत का किया दावा
बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने मस्तुंग (बलूचिस्तान) में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया है। बकौल बीएलए, पाकिस्तानी सैनिकों को ले जा रही बस को निशाना बनाने से 45 जवान मारे गए और कई घायल हुए। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने अब तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।