निवेशकों की लॉटरी! 65% फायदे के साथ NSE में लिस्ट हुआ IPO, डेब्यू के बाद 13% चढ़ा दाम
BLS पॉलीमर्स के शेयर मंगलवार को NSE में 65.33% के प्रीमियम पर ₹248 पर लिस्ट हुए जबकि BSE में लिस्टिंग 62.73% के प्रीमियम के साथ ₹244.10 पर हुई है। वहीं, लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13.04% की तेज़ी दिखी। गौरतलब है कि IPO को 241 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था और इश्यू प्राइस ₹150 था।