BMC ने उस स्टूडियो में की तोड़फोड़ जहां कुणाल कामरा ने किया था परफॉर्म

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ कॉमेडियन कुणाल कामरा के जोक को लेकर विवाद के बीच बीएमसी के अधिकारियों ने सोमवार को होटल यूनिकॉन्टिनेंटल के अंदर 'द हैबिटेट' स्टूडियो के कुछ हिस्सों को गिरा दिया। कामरा ने इसी स्टूडियो में परफॉर्म किया था। इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक ने स्टूडियो को अवैध बताया था।

Load More