BMW की कारें भी हुईं महंगी, 1 अप्रैल से गाड़ियों की कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी का एलान
BMW ग्रुप इंडिया ने 1-अप्रैल से अपनी कारों की कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी का एलान किया है। बकौल कंपनी, बढ़ती लागत, लॉजिस्टिक्स खर्च और रुपए की कमज़ोरी के कारण यह फैसला लिया गया। इस बढ़ोतरी का असर BMW और Mini दोनों ब्रैंड की गाड़ियों पर पड़ेगा। इससे पहले मर्सिडीज़-बेंज और ऑडी भी कीमतें बढ़ाने का एलान कर चुकी हैं।