BMW से वित्त मंत्रालय के अफसर की बाइक को टक्कर मारने वाली महिला की पहली तस्वीर आई सामने
दिल्ली में बीएमडब्ल्यू कार से वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की बाइक को टक्कर मारने वाली आरोपी महिला की पहली तस्वीर सामने आई है। 38 वर्षीय महिला का नाम गगनप्रीत कौर है और वह गुरुग्राम की रहने वाली है। गौरतलब है, इस हादसे में नवजोत की मौत हो गई थी जबकि उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं।