BMW हिट ऐंड रन केस के आरोपी व उसके दोस्तों ने घटना से पहले पी थी 4-4 पेग व्हिस्की
'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, आबकारी अधिकारियों ने बताया है कि मुंबई के वर्ली बीएमडब्लू हिट ऐंड रन केस के आरोपी मिहिर व उसके 2 दोस्तों ने घटना से पहले वाइस बार में 12 (4-4) लार्ज पेग व्हिस्की पी थी। इसकी जानकारी बार में चुकाए गए बिल से मिली है। बार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।