BMW हिट ऐंड रन केस के आरोपी व उसके दोस्तों ने घटना से पहले बार में खर्च किए थे ₹18,000

मुंबई के बीएमडब्ल्यू हिट ऐंड रन केस का आरोपी मिहिर शाह हादसे से पहले अपने दोस्तों के साथ एक बार गया था और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने वहां ₹18,730 का बिल चुकाया था। बार मालिक के अनुसार, मिहिर ने एनर्जी ड्रिक व उसके दोस्तों ने बियर पी थी। इस हिट ऐंड रन केस में एक महिला की मौत हुई थी।

Load More