BMW हिट ऐंड रन केस में महिला की मौत के 3 दिन बाद पुलिस ने मिहिर को कैसे पकड़ा?
पुलिस के मुताबिक, मुंबई के बीएमडब्ल्यू हिट ऐंड रन केस में महिला की मौत के 3-दिन बाद मुख्य आरोपी मिहिर शाह को पुलिस ने उसके दोस्त के फोन की मदद से पकड़ा है। उसके दोस्त का फोन नंबर पुलिस की जांच टीम की निगरानी में था। गौरतलब है ,महिला के पिता ने मिहिर को सख्त-से-सख्त सजा देने की अपील की।