BMW हिट ऐंड रन केस में शिवसेना नेता का फरार बेटा व मुख्य आरोपी मिहिर शाह हुआ गिरफ्तार
मुंबई के वर्ली में बीएमडब्ल्यू हिट ऐंड रन केस में 3 दिन से फरार मुख्य आरोपी 24-वर्षीय मिहिर शाह को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, मिहिर की मां और बहन को भी हिरासत में लिया गया है। मिहिर शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है और मामले में राजेश को कोर्ट ने ज़मानत दे दी है।