BOB में वेल्थ एक्ज़ीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के 1100 पदों पर आवेदन की बढ़ाई तारीख
बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ एक्ज़ीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के 1100 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 16 अक्टूबर कर दी है। वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज में वेल्थ एक्ज़ीक्यूटिव के 1000 पद हैं और कॉरपोरेट ऐंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट विभाग में क्रेडिट एनालिस्ट के 100 पद हैं। वेल्थ एक्ज़ीक्यूटिव के लिए ₹48,480-₹85,920/माह और क्रेडिट एनालिस्ट को ₹64,820-₹93,960/माह तक सैलरी रहेगी।