BOI ने की अपनी 400 दिनों वाली स्पेशल FD स्कीम को वापस लेने की घोषणा
बैंक ऑफ इंडिया ने अधिकतम 7.30% ब्याज दर वाली अपनी 400 दिवसीय स्पेशल एफडी योजना वापस लेने की घोषणा की है। अब 91-179 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.25% व 180 दिनों से एक वर्ष से कम के बीच की एफडी पर 5.75% ब्याज मिलेगा। वहीं, एक वर्ष पर मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.05% ब्याज मिलेगा।