BPL में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने बांग्लादेशी बॉलर को मारी टक्कर, अंपायर ने किया बीच-बचाव
बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2024-25 के मैच में पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज और बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ तंजीम हसन साकिब के बीच मैदान पर भिड़ंत हो गई जिसके बाद अंपायर और खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया। नवाज को आउट करने के बाद तंजीम ने कुछ कहा और फिर नवाज ने कंधे से तंजीम को टक्कर मार दी।