BPSC 69वीं सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिज़ल्ट हुआ जारी, 470 कैंडिडेट हुए सफल

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 69वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (सीसीई) का फाइनल रिज़ल्ट जारी कर दिया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.bpsc.bih.nic.in/) पर जारी परिणाम के अनुसार, परीक्षा में 470 कैंडिडेट पास हुए हैं व सीतामढ़ी के उज्जवल कुमार ने टॉप किया है। इस परीक्षा के लिए इंटरव्यू 15-30 अक्टूबर तक 2 पालियों में हुए थे।

Load More