BPSC 70वीं परीक्षा में नहीं लागू होगा नॉर्मलाइज़ेशन, आयोग ने जारी किया आधिकारिक बयान
बीपीएससी ने नॉर्मलाइज़ेशन को लेकर छात्रों के विरोध के बीच आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा से यह लागू नहीं होगा। बीपीएससी ने कहा, "13 दिसंबर को होने वाली...इस परीक्षा में नॉर्मलाइज़ेशन प्रक्रिया अपनाने की खबरें भ्रामक हैं।" बीपीएससी के चेयरमैन रवि मनु भाई के अनुसार, नॉर्मलाइज़ेशन 71वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा से लागू होगा।