BPSC TRE-3 का रिज़ल्ट हुआ जारी, 38,900 अभ्यर्थी हुए सफल
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) 3 का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इस परीक्षा में करीब 38,900 कैंडिडेट पास हुए हैं जिनमें कक्षा 1-5 तक में 21,911 और कक्षा 6-8 तक में 16,989 अभ्यर्थी शामिल हैं। अभ्यर्थी इसका रिज़ल्ट बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर चेक कर सकते हैं।