BPSC TRE-4 में बढ़ाई गई पदों की संख्या, अब 33,320 पर होगी परीक्षा

बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई 4 में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई है। पहले 32,388 पदों के लिए भर्ती निकली थी जिसमें माध्यमिक के 493 व उच्च माध्यमिक के 439 शिक्षक पद जोड़े गए हैं। इसके बाद कुल पदों की संख्या 33,320 हो गई है। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है।

Load More