BPSC को 'फ्री हैंड' दिया है, छात्रों का हित वही तय करेगा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा दोबारा करवाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है, "सरकार ने बीपीएससी को 'फ्री हैंड' दिया है। वो तय करेगा कि छात्रों का हित क्या है।" गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा था कि छात्रों से बात की जाएगी।