BPSC की 32वीं ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा के अंतिम परिणाम में टॉप-10 में हैं 9 लड़कियां
बीपीएससी की 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम में टॉप-10 अभ्यर्थियों में से 9 लड़कियां हैं। मेरिट लिस्ट के अनुसार, अनारक्षित वर्ग में हर्षिता सिंह ने टॉप किया है जबकि सुकृति अग्रवाल, सुप्रिया गुप्ता, शांभवी सांकृत्यायन, शिल्पा रानी, शिवानी श्रीवास्तव, सुरेंदर कुमार, बबली राज, अंकिता चौधरी व राशि क्रमश: दूसरे से लेकर 10वें स्थान तक रहे।