बीपीएससी ने रद्द की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 1711 पदों पर होनी थी नियुक्ति
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशलिटी) के 1,711 पदों पर भर्ती रद्द कर दी है। बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधियाचना वापस लेने के बाद विज्ञापन संख्या 04/2025 से 28/2025 कैंसल हुए हैं। आवेदकों को नए विज्ञापन का इंतज़ार करना होगा। नई तारीख और वैकेंसी संख्या अभी अघोषित है।