BPSC ने AEDO सहित दो परीक्षाएं की रद्द, कदाचार के आरोप में 32 परीक्षार्थी किए गए प्रतिबंधित
बीपीएससी ने गड़बड़ी/कदाचार के प्रयास को लेकर 14-21 अप्रैल तक आयोजित हुई सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की 9-पालियों की परीक्षा रद्द की है। 23 अप्रैल को आयोजित हुई सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी परीक्षा भी रद्द की गई है। वहीं, कदाचार के प्रयास को लेकर 32 अभ्यर्थियों पर आगामी परीक्षाओं में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा है।