BPSC ने कहा- TRE-4 दो स्टेज में होगी; निगेटिव मार्किंग और परीक्षा की तारीख पर भी दिया अपडेट
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 परीक्षा पैटर्न से जुड़ी तमाम अफवाहों और भ्रम पर विराम लगा दिया है। परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने साफ किया है कि परीक्षा दो स्टेज (पीटी और मेन्स) में ही आयोजित होगी और निगेटिव मार्किंग का प्रावधान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा दिसंबर या जनवरी में हो सकती है।