BPSC ने खान सर को 'बकलोल कहीं का व कोढ़ फूट जाएगा' वाले बयान को लेकर भेजा लीगल नोटिस
बीपीएससी ने 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितता के संबंध में आयोग व उसके अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को लेकर खान सर को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है, "आपने अधिकारियों को लेकर कहा था…'बकलोल कहीं का...वे अपने जैसा समझ रहे हैं, जैसे वे सब फर्ज़ी नौकरी ले लिए ना…बेशरम, ऊपर जाकर जवाब देना है…कोढ़ फूट जाएगा'।"