BPSC ने जारी किया 2025 की सरकारी भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने गुरुवार को 2025 में होने वाली विभिन्न भर्तियों को लेकर टेंटेटिव परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया। इस कैलेंडर में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, लोअर डिवीज़न क्लर्क, मिनरल डेवलपमेंट ऑफिसर, सीई असिस्टेंट इंजीनियर, डिस्ट्रिक्ट स्टैटिक्स ऑफिसर, असिस्टेंट रेवेन्यू ऐंड अकाउंट्स ऑफिसर आदि भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी की गई हैं।