BPSC ने बदली अपनी वेबसाइट

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर बताया कि आयोग ने अपनी वेबसाइट के यूआरएल एड्रेस में बदलाव किया है। आयोग ने बताया कि पहले बीपीएससी की वेबसाइट https://bpsc.bih.nic.in थी जिसे अब https://bpsc.bihar.gov.in कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को अब सभी सूचनाएं, विज्ञापन, रिज़ल्ट और इंटरव्यू लेटर नए यूआरएल पर ही मिलेंगे।

Load More