BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच पटना में हुई झड़प
बीपीएससी की 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा रद्द किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच रविवार को पटना में झड़प हो गई। इस दौरान जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी छात्रों के समर्थन में मौजूद थे। दरअसल, अनियमितता को लेकर बापू परीक्षा केंद्र (पटना) की परीक्षा रद्द कर दी गई है।