BRICS के नई दिल्ली घोषणापत्र को विदेशी मीडिया ने कैसे किया कवर?
ब्रिक्स के नई दिल्ली घोषणापत्र को विदेशी मीडिया ने भारत की सफलता बताया है। 'वाशिंगटन पोस्ट' ने इसे भारत के लिए पश्चिम और अन्य देशों के बीच 'कठिन संतुलन' बनाने वाला बताया। 'ग्लोबल टाइम्स' ने ब्रिक्स को ग्लोबल साउथ की उभरती ताकत बताया। 'अल जज़ीरा' ने लिखा कि डॉनल्ड ट्रंप 'आक्रामक व्यापारिक नीतियों' के चलते ब्रिक्स के बेस्ट एजेंट हैं।