BRICS फैमिली फोटो के लिए पोज़ देते समय पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग ने एक-दूसरे का पकड़ा हाथ
दिल्ली के भारत मंडपम में 10 देशों के प्रमुखों ने BRICS समिट के 18वें संस्करण के लिए फैमिली फोटो खिंचवाई। फोटो के लिए पोज़ देते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिखे। तस्वीर में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा भी शामिल थे।