हर्ष गोयनका ने BRICS समिट को बताया PM मोदी की बड़ी जीत, गिनाए 5 कारण
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने BRICS समिट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग और ईरान को दिल्ली लाए, सर्वसम्मति से 'नई दिल्ली घोषणापत्र' पारित कराया और ईरान-UAE को एक मंच पर लाए। गोयनका के मुताबिक, पीएम मोदी ने दिखाया कि भारत सभी पक्षों से संवाद कर सकता है।