भारत आए मलेशियाई PM ने गाया बॉलीवुड का चर्चित गाना, शेयर किया वीडियो
BRICS समिट के लिए भारत आए मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने 1965 की बॉलीवुड फिल्म 'तीन देवियां' का गाना 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत' गाते हुए वीडियो शेयर किया है। उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए इसे महान सभ्यता, संस्कृति और इतिहास वाला देश बताया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत-पाकिस्तान के बीच के मुद्दों का समाधान हो जाएगा।