BRICS समिट में शामिल होने के बाद दिल्ली से रवाना हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद रविवार को नई दिल्ली से रवाना हो गए। एक दिन की यात्रा के दौरान जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सिर्फ एक द्विपक्षीय बैठक की। जिनपिंग ने शिखर सम्मेलन के पहले दिन ब्रिक्स से मध्य पूर्व के संघर्ष में एक 'पेसमेकर' की भूमिका निभाने का आग्रह किया।